प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) ने वर्ष 2020 का नया एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। इसमें 7 परीक्षाओं को शामिल किया गया है। इनमें प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए प्राइमरी पात्रता परीक्षा भी शामिल हैं, लेकिन इसका आयोजन जनवरी-2021 में कराया जाएगा। वहीं अन्य 3 भर्ती परीक्षाएं इस साल के कैलेंडर से हटा दी गई हैं। इसमें से दो परीक्षाएं भी 2020-21 में जनवरी-फरवरी में प्रस्तावित की गई हैं।
यह परीक्षा ग्रुप-2, सब ग्रुप-4 (संयुक्त भर्ती परीक्षा)ऑफिसर और कृषि कल्याण विभाग भर्ती के लिए होंगी। वहीं कौशल विकास संचालनालय आईटीआई ट्रेनिंग भर्ती को अगले साल की सूची से भी बाहर कर दिया है। उधर, 2020 में पीईबी 6 परीक्षाएं आयोजित करेगा। यह नवंबर के शुरुआती दिनों में होंगी। पीईबी ने कोरोना संक्रमण के कारण पिछले शेड्यूल के अनुसार परीक्षाएं नहीं कराने का निर्णय लिया था। इसके बाद नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
पीईबी कब कराएगा कौनसी परीक्षा

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/there-will-be-6-examinations-this-year-3-recruitment-exams-have-been-removed-from-this-years-calendar-primary-teacher-eligibility-in-january-2021-127775438.html
No comments:
Post a Comment