Monday, October 26, 2020

कोरोना से 54वीं मौत, 70 साल की बुजुर्ग ने तोड़ा दम, जिले 7 नए कोरोना संक्रमित भी मिले

जिले में कोरोना से मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है। सोमवार को 70 साल के बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। ये जिले में कोरोना से 54वीं मौत है। सोमवार को जावरा की धापू बाई (70) की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। उन्हें 21 अक्टूबर को भर्ती किया गया था। जिले में अब तक कोरोना से 54 लोग दम तोड़ चुके हैं, इनमें से अक्टूबर के 26 दिन में 14 लोगों ने दम तोड़ा है। सबसे ज्यादा मौत सितंबर में हुई थी। 30 दिन में 20 लोगों को कोराेना के कारण जान गंवाना पड़ी थी।

जिले में 7 नए पॉजिटिव सामने आए

सोमवार को 7 नए पॉजिटिव मिले हैं। नए संक्रमितों में धान मंडी सुभाष मार्ग के 45 वर्षीय पुरुष, सिखेडी मेन रोड के 42 वर्षीय पुरुष, ब्राह्मणों का वास की 75 वर्ष की महिला, शक्ति नगर के 64 वर्षीय पुरुष, इंदिरा नगर के 40 वर्षीय पुरुष, कोठारी वास के 26 वर्षीय पुरुष व जावरा गुन्ना चौक के 19 वर्षीय युवक शामिल है। अब कुल संक्रमितों की संख्या 2238 हो गई है।

इधर... निजी अस्पताल से मरीज डिस्चार्ज होना शुरू, दो ने शुरू किया इलाज

बंजली के आयुष ग्राम में भी कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज किया जा रहा है। सेामवार को मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। डिस्चार्ज होने वाले मरीजों ने इलाज से संतुष्टि जताई है। दो निजी अस्पताल मिलकर प्राइवेट तौर पर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। डॉ. राजेश शर्मा ने बताया मरीजों ने किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फाेटो


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/54th-death-from-corona-70-year-old-man-dies-district-7-new-corona-infected-also-found-127853376.html

No comments:

Post a Comment