Wednesday, October 7, 2020

छत्रसाल कॉलोनी पर 27 लाख का बिजली बिल बकाया, नगर निगम को नोटिस जारी, राशि 3 जमा नहीं करने पर बिजली काटने की चेतावनी

शहर के बाघराज वार्ड में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बसाई गई छत्रसाल कॉलोनी की बिजली काटने के संबंध में मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र बिजली कंपनी ने नगर निगम को नोटिस जारी किया है। नोटिस में बकाया बिल की राशि 3 दिन के अंदर जमा नहीं करने पर बिजली काटने की चेतावनी दी गई है। यह कार्रवाई नगर निगम द्वारा 4 माह से बिजली का बिल जमा नहीं किए जाने के कारण की गई है। कॉलोनी पर करीब 27 लाख रुपए का बिजली बिल बकाया हो गया है।

बिजली कंपनी ने सितंबर माह में भी कॉलोनी का करीब 16 लाख रुपए का बकाया बिजली बिल जमा नहीं किए जाने के कारण बिजली काट दी थी। इसके बाद कलेक्टर दीपक सिंह के जल्द बिल का भुगतान कराने के आश्वासन पर कंपनी ने बिजली जोड़ दी थी। सिटी डिवीजन के डीई एसके सिन्हा ने बताया कि छत्रसाल कॉलाेनी में बिजली की व्यवस्था के लिए करीब 4 साल पहले नगर निगम को अस्थाई बिजली कनेक्शन दिया गया था। निगम ने इस कनेक्शन से कॉलोनी के रहवासियों को कनेक्शन दे दिए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Electricity bill of 27 lakhs outstanding on Chhatrasal Colony, notice issued to Municipal Corporation, warning of disconnection of electricity for not depositing amount 3


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/electricity-bill-of-27-lakhs-outstanding-on-chhatrasal-colony-notice-issued-to-municipal-corporation-warning-of-disconnection-of-electricity-for-not-depositing-amount-3-127791832.html

No comments:

Post a Comment