Monday, October 26, 2020

स्वीकृति के 25% पदों पर होगी नर्सों की भर्ती, प्रक्रिया शुरू

मेडिकल कॉलेज में नर्सों की भर्ती की जा रही है। अभी 25 प्रतिशत पदों पर ही भर्ती हो रही है। प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नर्सों की भर्ती होने से नर्सिंग स्टाफ की कमी से राहत मिलेगी। कोरोना काल के चलते तय समय से पहले मेडिकल कॉलेज के अस्पताल की शुरुआत हो चुकी है।

अभी कॉलेज में पॉजिटिव मरीजों का इलाज किया जा रहा है। हालांकि, नर्सिंग स्टाफ की भर्ती को लेकर शुरुआत से प्रयास हो रहे थे। कॉलेज में 395 पदों पर भर्ती प्रक्रिया होना है। अभी 100 पदों पर नर्सों की भर्ती की जा रही है। संभवत: दिसंबर महीने के अंत तक प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

कॉलेज का अस्पताल बनेगा मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल

मेडिकल कॉलेज को कोरोना काल के चलते अभी कोविड अस्पताल बनाया गया है। लेकिन, इस अस्पताल को मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल बनाया जाना है। 750 बेड का यह अस्पताल है, इसमें शुरुआत 450 बेड से होना थी। सामान्य अस्पताल शुरू होने के बाद अस्पताल में मेडिसिन के 150 बेड, पीडियाट्रिक्स 90 बेड, टीबी चेस्ट 20, स्किन वी डी 15, सर्जरी 150, फिजियट्री 15, ऑर्थोपेडिक्स 90, ऑप्थोमोलोजी 15, ईएनटी 15, ऑब्सटेट्रिक गायनिक 60, गायनिक 30, अतिरिक्त 100 बेड रहेंगे। कॉलेज में अस्पताल के लिए उपकरण आना भी शुरू हो चुके हैं।

कुछ गवर्नमेंट रूल्स के चलते अभी 100 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया हो रही है। एनएच एम ने 31 दिसंबर तक प्रक्रिया पूरी करने का कहा है।

डॉ. शशि गांधी, डीन, मेडिकल कॉलेज, रतलाम



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/recruitment-of-nurses-will-be-done-on-25-of-acceptance-posts-process-started-127853390.html

No comments:

Post a Comment