गांधीजी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर लायन क्लब खंडवा ओजस के सेवा सप्ताह की शुक्रवार से शुरुआत हुई। स्वच्छता अभियान के साथ ओजस क्लब अध्यक्षा संजना खत्री ने बताया मेरा भारत स्वच्छ भारत, स्वच्छता अभियान के तहत खंडवा सिनेमा चौक पर लगी नाश्ते की दुकानों पर 25 डस्टबिन बांटे गए।
सिनेमा चौक स्थित राम मंदिर क्षेत्र में भी डस्टबिन का वितरण किया गया। मेरी बेटी मेरा अभिमान के साथ टैगोर कॉलोनी निवासी बेटियों को सेनेटरी पैड का निशुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर नीलिमा सिंह, सचिव व नाजनीन कुरेशी, सदस्य हर्षा शर्मा, शुभा शर्मा, रजनी जिंदाणी, हर्षिता गोस्वामी, रश्मि पटेल, मनीषा पाटिल, एकता खत्री, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रेणु गोस्वामी, सपना चंदवानी, वसुंधरा शुक्ला, आरती लेवारिकर, प्रवीण शर्मा और कमल नागपाल के साथ सेवा गतिविधियों का शुभारंभ किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/lion-club-khandwa-ojas-begins-service-week-dustbin-distributed-to-25-dealers-127775900.html
No comments:
Post a Comment