नगर के अमनखेड़ी रोड स्थित गणेश मंदिर में महिला मंडल ने 24 घंटे लगातार हरे रामा हरे कृष्णा का संकीर्तन किया। इसकी पूर्णाहुति गुरुवार को की गई। महिला मंडल अध्यक्ष सोना तिरोले ने बताया पिछले 3 साल से श्रावण माह में 24 घंटे के संकीर्तन का आयोजन किया जाता है। लेकिन कोरोना संक्रमण व लॉकडाउन के चलते इस बार यह कार्यक्रम नहीं हो सका। मंडल सदस्यों ने अधिकमास में आयोजन की सहमति दी। बुधवार दोपहर 12 बजे भगवान श्रीगणेश के पूजन से कीर्तन की शुरूआत हुई। तुलसी का पौधा बीच में रख बारी-बारी से महिलाओं ने परिक्रमा करते हुए हरे रामा हरे कृष्णा का संकीर्तन किया। अन्य सदस्यों ने ढोल-मंजीरे बजाए। संकीर्तन की पूर्णाहुति गुरुवार दोपहर में की गई। मंडल की कलाबाई वैष्णव, संतोष सांवले, सावित्री भावसार, कृष्णा गंगराड़े आदि 25 सदस्य शामिल थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/women-perform-hare-rama-hare-krishna-24-hours-127772649.html
No comments:
Post a Comment