आईआईटी इंदौर परिसर में शुरू हुए केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। पहली से पांचवीं तक की कुल दो सौ दो सीटों पर प्रवेश के लिए 1 हजार 94 पालकों ने आवेदन दिया। पहली कक्षा में सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए आरक्षित दो सीटों के लिए 17 पालकों ने आवेदन किया। सभी दो सौ दो सीटों पर प्रोविजनल एडमिशन दिए हैं। इस महीने से ऑनलाइन कक्षाएं भी प्रारंभ हो जाएंगी।
प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार सदराणी ने बताया, 14 से 23 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन खुले थे। इस दौरान हमें 1 हजार 94 आवेदन मिले। छंटनी के बाद दो सौ दो बच्चों को पहली से पांचवी कक्षा में केवी के नियमों के मुताबिक प्रवेश दिए गए। पहली कक्षा में सिंगल गर्ल चाइल्ड की दो आरक्षित सीट होने के कारण 42 बच्चों को प्रवेश मिला है।
शेष कक्षाओं में 40-40 प्रवेश दिए गए हैं। सोमवार से पालकों को सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया है। यदि कोई सीट खाली रह जाती है तो वेटिंग लिस्ट के आधार पर दूसरे बच्चे को प्रवेश दिया जाएगा।
15 से ऑनलाइन क्लास के जरिए होगी पढ़ाई, केंद्रीय विद्यालय 1 के टीचर पढ़ाएंगे
केंद्रीय विद्यालय आईआईटी में इसी महीने से पढ़ाई भी शुरू हो जाएगी। प्रभारी प्राचार्य के अनुसार फिलहाल सभी कक्षाएं ऑनलाइन लगेंगी। कक्षाओं के लिए 15 तारीख तय की गई है। इस दिनांक तक प्रवेश पूरे होने के बाद ही कक्षाएं शुरू करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/200-seats-in-iit-kendriya-vidyalaya-applications-received-1094-127778886.html
No comments:
Post a Comment