हवा के रुख में बदलाव के कारण अब दिन और रात के तापमान में दोगुना अंतर हो गया है। इससे दिन में गर्मी है तो रात में ठंडक आने लगी है। पिछले 7 दिन में रात के तापमान में 5.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ चुकी है। सीजन में पहली बार रविवार को रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि नवंबर की शुरुआत यानी दीपावली के त्योहार से पहले ही रात में सर्दी दस्तक दे देगी।
पिछले साल की तुलना में इस साल रात के तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। जबकि दिन का पारा करीब 3 डिग्री ऊपर चल रहा है। पिछले साल 4 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 0.7 डिग्री गिरावट के साथ 36.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री गिरावट के साथ 19.5 डिग्री रहा। जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम था।
आगे क्या: नवंबर के पहले सप्ताह तक रात में सर्दी दस्तक देगी
नवंबर के पहले सप्ताह तक रात में सर्दी दस्तक दे देगी। अभी दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। जबकि रात का तापमान सामान्य से कम रहेगा। वहीं बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण 8 और 9 अक्टूबर को अंचल में बूंदाबांदी के आसार हैं। इसके साथ ही 10 के बाद फिर से एक मानसून सिस्टम बनने की उम्मीद है।
-वेद प्रकाश सिंह, वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/the-mercury-at-night-came-in-at-195-degrees-but-the-heat-was-364-degrees-during-the-day-now-almost-double-the-difference-in-day-and-night-temperature-127780400.html
No comments:
Post a Comment