Monday, October 5, 2020

जनहित याचिका की सुनवाई में कहा- केंद्र सरकार की कोविड-19 गाइडलाइन का पालन कराए प्रशासन

उपचुनाव के दौरान राजनीतिक सभा व धार्मिक यात्राओं पर रोक लगाने, शामिल होने वालों पर भी कार्रवाई करने को लेकर जो जनहित याचिका दायर की गई थी, उस पर सोमवार को प्रशासन ने जवाब पेश करने के लिए दो सप्ताह का समय मांग लिया।

इधर, हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कोविड-19 को लेकर जो गाइडलाइन जारी की गई है, प्रशासन उसका पालन कराए। अधिवक्ता अभिजीत यादव ने यह जनहित याचिका दायर की है। अब अक्टूबर के अंत में इस मामले की सुनवाई होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/public-interest-litigation-hearing-said-that-the-administration-should-follow-the-central-governments-kovid-19-guidelines-127784030.html

No comments:

Post a Comment