Monday, September 21, 2020

अगर आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हुई तो ऑनलाइन क्लास भी बंद करनी पड़ेगी

निजी स्कूल संचालकों द्वारा पालकों से फीस मांगने के लिए दबाव बनाए जाने और इसके विरोध के बाद सोमवार को निजी स्कूल संचालकों की बैठक हुई। इसमें चर्चा करते हुए निजी स्कूलों के संचालकों ने कहा कि शासन स्कूल खोलने के लिए पाबंदियां हटा रहा है, लेकिन आर्थिक समस्याओं के चलते निजी स्कूल अब बंद होने की कगार पर आ गए हैं। जल्द ही आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हुई तो स्कूल के साथ ही ऑनलाइन कक्षाएं भी बंद करने के लिए विवश होंगे।

शहर के सभी स्कूलों ने विद्यर्थियों से सिर्फ स्कूल की शैक्षणिक शुल्क (ट्यूशन फीस) की मांग की है। खंडवा प्रायवेट स्कूल एसोसिएशन ने कहा कि विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए पालक स्कूलों के प्रति सहयोगात्मक रवैया अपनाएं। फीस के संबंध में शासन या न्यायालय के आदेश अनुसार जो भी होगा उसका परिपालन किया जाएगा।+

कई निजी स्कूल नहीं खुले : इधर, साेमवार काे कई निजी स्कूल नहीं खुल पाए। क्याेंकि जितनी उपस्थिति है, उससे बहुत कम पालकाें ने बच्चाें काे स्कूल भेजने की लिखित सहमति दी। स्कूल संचालक अमरेंद्रसिंह सिकरवार ने बताया हमारे यहां 500 विद्यार्थी हैं, जिनमें से सिर्फ 109 पालकों ने सहमति दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/if-the-financial-situation-is-not-good-then-online-classes-will-also-have-to-be-closed-127742445.html

No comments:

Post a Comment