Saturday, September 26, 2020

गुड्डू शिवपुरी नगर, मजबूत सिंह ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बने

अनुसूचित जाति मोर्चा शिवपुरी जिले की पांचों विधानसभाओं के 23 मंडल अध्यक्षों की घोषणा हो गई है। शिवपुरी विधानसभा में शिवपुरी नगर मंडल का गुड्डू परिहार, पुरानी शिवपुरी में प्रेमसिंह और शिवपुरी ग्रामीण में मजबूत सिंह परिहार व खोड़ मंडल में हमेशा परिहार को मंडल अध्यक्ष बनाया है। इसी तरह पोहरी में लक्ष्मीनारायण खटीक, बैराड़ बंटी शाक्य, सतनवाड़ा नरवर में संतोष, सुभाषपुरा मुढैरी में रामकृष्ण खटीक और पिछोर में संदीप वर्मा, भौंती में पुष्पेंद्र सिंह, खनियाधाना में मदन अहिरवार, बामौरकलां में महाराज सिंह, मायापुर में तुलाराम, कोलारस में नीरज खटीक, खरई में गरीबा जाटव, बदरवास में रवि खटीक, लुकवासा में इंद्रसेन, रन्नौद में सियाराम, करैरा में मातादीन, सिरसौद में रघुवीर सिंह, दिनारा में रामसिया, करई में कैलाश व नरवर में हल्लू खटीक को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/shivpuri/news/guddu-shivpuri-nagar-strong-singh-rural-board-becomes-president-127757555.html

No comments:

Post a Comment