अगस्त के आखिरी में हुई तेज बारिश ने जिले का सामान्य औसत का कोटा पूरा कर दिया है। स्थिति यह है कि जिले में अब तक सामान्य औसत की 110 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। हालांकि अभी पूरा एक महीना और बारिश के सीजन का है। लेकिन मौसम विभाग का मानना है कि अब मानसूनी सिस्टम कमजोर हो चुका है। ऐसे में अभी कुछ दिन तक तेज बारिश की उम्मीद नहीं है। जिले की औसत बारिश 114.8 सेमी मानी गई है, जबकि अब तक जिले में 127.2 सेमी औसत बारिश दर्ज की जा चुकी है। जो सामान्य से 13 सेमी अधिक है।
मंगलवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। दिन में तेज धूप रही। हालांकि इस दौरान बीच-बीच में बादल भी छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सत्येंद्र सिंह तोमर ने बताया कि पिछले दिनों सिस्टम मजबूत होने से अच्छी बारिश हुई है। हालांकि, अब यह सिस्टम कमजोर होकर राजस्थान में पाकिस्तान बार्डर की तरफ चला गया है। इससे अभी कुछ दिन और तेज बारिश के आसार नहीं हैं। पिछले साल से 20 सेमी ज्यादा बारिश : सीहोर के इतिहास में पिछले साल सबसे ज्यादा बारिश हुई थी। पिछले साल अब तक जो बारिश दर्ज हुई थी, इस साल उससे करीब 20 सेमी औसत बारिश अधिक हो चुकी है। पिछले साल अब तक जिले में 107.3 सेमी औसत बारिश दर्ज हुई थी, जबकि इस साल जिले में 127.2 सेमी औसत बारिश हुई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/sehore/news/monsoon-system-weak-now-no-rain-is-expected-127677064.html
No comments:
Post a Comment