Thursday, September 24, 2020

वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के द्वारा स्थायी एवं निरंतर लोक अदालत कल

चीफ जस्टिस एके मित्तल के संरक्षण में तथा जस्टिस संजय यादव एवं जस्टिस सुजय पॉल के मार्गदर्शन में शनिवार को प्रात: 11 बजे से उच्च न्यायालय परिसर में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के द्वारा स्थायी एवं निरंतर लोक अदालत का आयोजन किया जाना है।

लोक अदालत में प्रमुख रूप से मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति एवं चैक बाउंस से संबंधित प्रकरण निराकरण के लिये रखे जाएँगे। लोक अदालत के लिये जस्टिस अतुल श्रीधरन एवं अधिवक्ता खालिद नूर फखरुद्दीन की खंडपीठ बनाई गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/permanent-and-continuous-lok-adalat-through-video-conferencing-tomorrow-127751644.html

No comments:

Post a Comment