Sunday, September 20, 2020

बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसलिए शिक्षकों ने स्कूलाें काे दिए एलईडी टीवी, प्रोजेक्टर व रेडियो सेट

कोरोना काल में स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसी भावना को लेकर ब्लॉक के कुछ स्कूलों के शिक्षकों ने एलईडी, टीवी, प्रोजेक्टर, रेडियो स्कूल संस्था को दिए।
जिला परियोजना समन्वयक सुबोध शर्मा ने समीक्षा बैठक में यह सामग्री संबंधित शालाओं के शिक्षकों को वितरित किए। इस अवसर पर एपीसी भोपले, जेंडर समन्वयक श्रीमती कापसे, बीईओ जीसी सिंह, बीआरसी बीआर नरवरे, बीएसी, सीएसी भी उपस्थित थे। जनपद शिक्षा केन्द्र में पदस्थ शैलजा सिकरवार ने धुड़िया पुरानी की प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका अरुणा महाले को बच्चों को पढ़ाने के लिए एलईडी प्रदान की। जन शिक्षा केंद्र बरहापुर के शिक्षकों ने अपनी-अपनी संस्थाओं को 25 रेडियो सेट, जन शिक्षा केंद्र धाबा के शिक्षकों ने 15 एलईडी, टीवी, तीन प्रोजेक्टर, जन शिक्षा केंद्र चिल्कापुर के शिक्षकों ने 5 रेडियो सेट, जिला परियोजना समन्वयक के हाथों से संबंधित स्कूल के शिक्षकों को प्रदान किए। शिक्षकों की इस पहल के कारण अब स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। बच्चे सरलता से पढ़ाई कर सकेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Teachers provided LED TVs, projectors and radio sets for the school so that children's education is not affected


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/betul/news/teachers-provided-led-tvs-projectors-and-radio-sets-for-the-school-so-that-childrens-education-is-not-affected-127738969.html

No comments:

Post a Comment