Thursday, September 3, 2020

खाद्य विभाग ने डेयरी से दूध के सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजे

भास्कर संवाददाता |
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा गुरूवार को शहर के दुग्ध केंद्रों का निरीक्षण करते हुए दूध के सैंपल लिए। जबलपुर नाका पुलिस चौकी के सामने स्थित श्रीकृष्ण दूध धारा केंद्र पर जाकर दूध का नमूना लिया। जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। दूध डेयरी पर फूड सेफ्टी डिस्प्ले लगा हुआ नहीं पाया गया। इसी तारतम्य में फोस्कोरिस एप के माध्यम से दूध डेयरी का निरीक्षण किया गया है। ऑनलाइन निरीक्षण में श्री कृष्ण दूध धारा डेयरी को 68 में से 65 अंक प्राप्त हुए हैं जोकि सही अनुपालन की श्रेणी में आता है। उक्त दूध डेरी में स्वच्छता का अच्छा स्तर पाया गया है। मौके पर मास्क एवं हैंड सैनिटाइजर का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं।
खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग ने समस्त दूध के फुटकर एवं थोक विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी दूध डेरी में फूड लाइसेंस एवं फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड की प्रति जरूर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें एवं उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित गुणवत्तापूर्ण दूध एवं अन्य दुग्ध पदार्थ उपलब्ध कराएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/damoh/news/food-department-sent-milk-samples-from-dairy-to-laboratory-127684086.html

No comments:

Post a Comment