मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान बुधवार शाम 5 बजे इंदौर आएंगे। वे यहां विधानसभा क्षेत्र-3 के कई विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। मीडिया से चर्चा में विधायकद्वय रमेश मेंदोला और आकाश विजयवर्गीय ने बताया मुख्यमंत्री इस दौरान नौलखा स्थित इंदिरा कॉम्प्लेक्स में पौने आठ करोड़ और पालदा में साढ़े आठ करोड़ लागत की पानी की टंकी एवं पाइप लाइन का लोकार्पण करेंगे।
नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया 10 वार्डों में सड़क निर्माण, पेवर ब्लॉक, उद्यानों का विकास, स्टार्म वॉटर लाइन, नाली निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे। इसकी लागत 13 करोड़ रहेगी। विजयवर्गीय ने बताया मुख्यमंत्री स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत जवाहर मार्ग ब्रिज से पागनीसपागा तक 800 मीटर लंबी व 24 मीटर चौड़ी सड़क का भी भूमिपूजन करेंगे। इसकी लागत 20 करोड़ रुपए होगी।
टंकी से सैकड़ों परिवारों को फायदा
इंदिरा कॉम्प्लेक्स में पानी की टंकी की क्षमता 25 लाख लीटर है। इससे दूरदर्शन केंद्र, श्यामाचरण शुक्लनगर, जानकी नगर, ओल्ड अग्रवाल नगर व न्यू अग्रवाल नगर, छावनी, इंदिरा कॉम्प्लेक्स, नौलखा बस स्टैंड, विकास टावर के सैकड़ों परिवारों को फायदा मिलेगा। वहीं, पालदा में 30 लाख लीटर क्षमता की टंकी है। इस टंकी के निर्माण से आनंद नगर, चितावद कांकड़, मंगलमूर्ति नगर, पवनपुरी तथा पालदा के रहवासियों को फायदा मिलेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/cm-will-inaugurate-two-water-tanks-today-hundreds-of-families-will-benefit-127744543.html
No comments:
Post a Comment