Tuesday, September 1, 2020

घर-घर जाकर इकट्ठा की गणेश प्रतिमा एक साथ किया विसर्जित

गणेश चतुर्थी के मौके पर कोरोना वायरस के चलते सार्वजनिक स्थानों पर गणेश प्रतिमा की स्थापना के बदले लोगों ने छोटी प्रतिमाएं अपने घरों में स्थापित की थी। नगर परिषद ने इन प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए घरों से प्रतिमाएं एकत्रित की। इसके बाद एक साथ तालाब में विधि-विधान से विसर्जित की गई।
मंगलवार को दोपहर बाद से ही नगर परिषद की गाड़ियों से नगर में एनाउंसमेंट हो रहा था। एक चार्ली के अंदर गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए एकत्रित किया जा रहा था। लोग अपने घरों से गणेश प्रतिमाओं को लाकर नगर परिषद के कर्मचारियों को दे रहे हैं। जो ट्राली में बनाई झांकी में रख रहे थे। पूरे नगर से गणेश प्रतिमाओं को एकत्रित कर रसूलिया तालाब पर बनाए गए विसर्जन घाट पर गणेश प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। अधिवक्ता अमित गुप्ता ने कहा कि यह एक बहुत अच्छी पहल है। इससे लोगों को भी परेशानी नहीं हुई। नप प्रशासन एसडीएम बृजेश सक्सेना ने बताया कि इस वर्ष तालाबों में अधिक पानी होने के कारण विसर्जन को लेकर काफी एहतियात बरती गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gathered Ganesh idol gathered from house to house immersed together


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/sehore/news/gathered-ganesh-idol-gathered-from-house-to-house-immersed-together-127677117.html

No comments:

Post a Comment