Sunday, September 20, 2020

फेसबुक फ्रेंड से शादी करने पति को धोखा देकर भागी पत्नी

धनवंतरी नगर क्षेत्र में रहने वाली 24 वर्षीय महिला ने फेसबुक पर गुजरात में रहने वाले एक युवक को अपना फ्रेंड बनाया और फिर दूसरी शादी करने के चक्कर में अपने पति को धोखा देकर घर से बहन को छोड़ने के लिए बालाघाट जाने की बात कहकर 6 सितम्बर को निकली महिला गुजरात पहुँच गयी। वहाँ से उसका प्रेमी उसे अहमदाबाद ले गया और फिर शादी से इनकार कर दिया।

कथित प्रेमी द्वारा ठुकराए जाने पर महिला ने थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, उधर यहाँ उसके पति ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सूत्रों के अनुसार करीब एक सप्ताह पूर्व धनवंतरी नगर क्षेत्र में रहने वाली महिला अपने पति से यह कहकर घर से रवाना हुई थी कि वह अपनी बहन को छोड़ने के लिए बालाघाट जा रही है। इसके बाद महिला बालाघाट नहीं पहुँची।

इस बात की जानकारी लगने पर पति ने तलाश करते हुए उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वहीं फेसबुक पर हुए प्यार को पाने के लिए महिला जबलपुर से गुजरात पहुँच गयी और वहाँ पर अपने प्रेमी अजय तिवारी को खोज लिया। वहाँ जब महिला ने उससे शादी करने के लिए कहा तो उसने साफ इनकार कर दिया। शादी से इनकार किए जाने पर महिला ने अहमदाबाद में उसके खिलाफ झाँसा देकर बुलाने और फिर शादी से इनकार करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पूछताछ में पुलिस को उसके परिजनों का पता लगा जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गयी आैर उसे जबलपुर रवाना किया गया। यहाँ पहुँचने पर संजीवनी नगर पुलिस द्वारा महिला से पूछताछ कर उसे उसकी माँ के सुपुर्द कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/wife-cheating-husband-to-marry-facebook-friend-127738962.html

No comments:

Post a Comment