Saturday, September 5, 2020

शिक्षकों ने सेवानिवृत्त गुरुओं का घर जाकर किया सम्मान

शिक्षक दिवस पर शनिवार को नगर के शिक्षकों ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के घर जाकर उन्हें सम्मानित किया। शिक्षक आरके मालवीय, गिरीश साहू प्रमोद नरवरे, रविशंकर पवार, जितेंद्र प्रसाद खन्ना, अभिनंदनसिंह रघुवंशी, विजय साहू, बृजमोहन अग्रवाल, संदीप तारे, आरपी सूर्यवंशी सहित अन्य शिक्षकों ने सेवानिवृत्त शिक्षक एन. लाल जैन, नरेंद्रपाल सिंग, एसएस दिवड़े, बीएम शर्मा का सम्मान किया। मां ताप्ती हायर सेकंडरी स्कूल में सेवानिवृत्त शिक्षक आरआर देशमुख, एमके वर्मा, एके पवार, जीएल पवार का सम्मान स्कूल स्टाफ ने सम्मान किया। स्कूल संचालक राजू भादे ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों को शिक्षा देने की बात कही। सेवानिवृत्त शिक्षकों ने समय-समय पर स्कूल पहुंचकर बच्चों का मार्गदर्शन करने की बात कही।
सार्वजनिक विकास मंच ने किया शिक्षकों का सम्मान : शाहपुर| शिक्षक दिवस पर सार्वजनिक विकास मंच ने नगर के शिक्षकों का शाल-श्रीफल देकर सम्मान किया। सार्वजनिक विकास मंच के नन्हेलाल यादव ने बताया कोरोना से उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए मंच के कार्यकर्ताओं ने नगर के शिक्षकों के घर पहुंच कर उनका सम्मान किया। मंच ने शिक्षक एवं कवि मनोज हिंदुस्तानी, कवि वैद्य एवं पूर्व शिक्षक बैजनाथ साहू, पूर्व शिक्षक हजारीलाल गुप्ता, वीके कापसे को सम्मानित किया। इस मौके पर नन्हेलाल यादव, मनीष गव्हाड़े, राजेश भोपते, शैलेंद्र शुक्ला, राजेंद्र गढ़वाल आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/multai/news/the-teachers-paid-respect-to-the-retired-gurus-at-home-127690653.html

No comments:

Post a Comment