Thursday, September 24, 2020

राष्ट्रीय प्रतिभाओं को किया सम्मानित

यूनिक वालीबॉल एकेडमी पिपलौदा ने वालीबॉल की राष्ट्रीय प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर अंडर 14 वर्ष बालिका वर्ग में राष्ट्रीय स्पर्धा में प्रतिनिधित्व करने वाली प्रदेश की खिलाड़ी सलोनी खरे, अंडर 17 वर्ष में महिमा जाट को अतिथियों ने सम्मानित किया। मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी व एशियाड गोल्ड मेडलिस्ट ( वेटलिफ्टिंग) रुबीना दीवान, जिला वालीबाॅल संघ सचिव प्रकाश व्यास रहे। विशेष अतिथि निजी स्कूल के संरक्षक योगेंद्रसिंह राठौड़, संचालक पुनीत धींग, संघ के प्रदीप ओझा, अमित सिंह राजपूत थे। अतिथियों ने अपनी बात कही। अजयसिंह चौहान, विजय, कुलदीप, दीपक, रितिक, अदिति, आरती, रानी, वंशिका, शाहिद ने अतिथियों का स्वागत किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/national-talent-honored-127751640.html

No comments:

Post a Comment