किसान कांग्रेस ने तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार नीलेश पटेल को नगर अध्यक्ष स्वदेश शर्मा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की गई कि होशंगाबाद जिले में कोरोना संक्रमण की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं सिवनीमालवा में अब तक कोरोना संक्रमण से चार मौतें हो चुकी हैं। विगत दिवस कुछ सरकारी डॉक्टर एवं प्राइवेट डॉक्टरों द्वारा कई कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज भी किया गया था। जिसके बाद उन डॉक्टरों को क्वॉरेंटाइन किया गया था। वहीं मंगलवार एक सर्राफा व्यवसायी कि कोरोना संक्रमण के बाद मौत हो गई। जिसके बाद नगर में चर्चा आम है कि उक्त सर्राफा व्यापारी के द्वारा पिछले 1 सप्ताह से शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में अपना उपचार कराया जा रहा था। परंतु सर्राफा व्यापारी की मौत हो जाने के बाद भी वह प्राइवेट अस्पताल में अभी भी मरीजों का उपचार किया जा रहा है। जो कि आमजनों की जान के साथ खिलवाड़ है। मांग की गई की उक्त सराफा व्यवसायी की हिस्ट्री निकाल कर तत्काल उक्त प्राइवेट क्लीनिक संचालक पर कार्यवाही की जाए। यदि तीन दिवस में कार्रवाई नहीं की तो किसान कांग्रेस आंदोलन करेगा। इस दौरान नगर अध्यक्ष किसान कांग्रेस स्वदेश शर्मा, उपाध्यक्ष दुर्गेश बैरागी, रामबाबू बैरागी, प्रशांत गोस्वामी, आशुतोष रघुवंशी, संजय लववंशी, दीपक मोरे, गौरव यादव आदि मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/seoni-malwa/news/private-clinic-operators-demand-action-127680656.html
No comments:
Post a Comment