Friday, September 4, 2020

ट्रैफिक पुलिस ने दो दिन में बिना मास्क घूम रहे डेढ़ सौ लोगों के चालान काटे


शहर सहित जिलेभर में जो लोग बिना मास्क के वाहन चला रहे हैं पुलिस उनके चालान बना रही है, हाल ही में चालानी कार्रवाई के तहत ट्रैफिक पुलिस ने चालानी कार्रवाई करते हुए दो दिन में लगभग डेढ़ सौ लोगों के चालान बनाए हैं, इनमें से ज्यादातर वे लोग थे जो बिना मास्क के घूम रहे थे।
सार्वजनिक स्थानों में बिना मास्क के एवं वाहनों में अनावश्यक घूमने वालों के विरुद्ध पुलिस की सख्त चलानी कार्रवाई जारी है। ट्रैफिक टीआई योगेंद्र मरावी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के मद्देनजर जिला पुलिस राजगढ़ द्वारा मास्क की अनिवार्यता को लेकर सार्वजनिक स्थानों में मास्क का पालन कराने हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं, जिला पुलिस कप्तान प्रदीप शर्मा द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर वाहनों में अनावश्यक घूमने वालों के विरुद्ध सख्त चलानी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं, इसी के तहत 3 सितम्बर को 53 चालान बनाए गये, इससे पहले 2 तारीख को भी 50 से अधिक चालान बनाए गये।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Traffic police cut challans of one hundred and fifty people without masks in two days


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/rajgarh/news/traffic-police-cut-challans-of-one-hundred-and-fifty-people-without-masks-in-two-days-127687223.html

No comments:

Post a Comment