Monday, September 21, 2020

सुरक्षा गार्ड हटने के बाद कृषि मंडी में बढ़ी चोरियां, बदमाशों का भी रहता डेरा, कृषि मंडी सचिव खुद रात में कर रहे हैं गश्त

शहर की कृषि उपज मंडी से सुरक्षा गार्डों को हटाए जाने के बाद दुष्परिणाम सामने आना शुरू हो गए हैं। यहां अनाज के साथ अन्य सामान चोरी जाने की घटनाएं बढ़ गई हैं। वहीं शहर के नशेड़ियों ने भी नशा करने के लिए सब्जी मंडी को चुन लिया है। फिलहाल कृषि उपज मंडी समिति के सचिव राघवेंद्र राठौर स्वयं रात में कृषि उपज मंडी की गश्त कर रहे हैं।
लगभग 1 माह पहले कृषि उपज मंडी समिति ने अनुबंध खत्म हो जाने के कारण सभी सुरक्षा गार्डों की सेवाएं समाप्त कर दी। इसके बाद अभी तक कृषि मंडी में सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं हुआ है जबकि पिपरिया की कृषि उपज मंडी मध्य प्रदेश की बड़ी कृषि उपज मंडियों में शामिल है। पिपरिया कृषि मंडी में पिपरिया ही नहीं आसपास के आधा दर्जन जिलों से किसान अपना अनाज बेचने के लिए आते हैं। कृषि मंडी सचिव राघवेंद्र राठौर ने बताया कि छुटपुट चोरी की वारदातें हो रही हैं। कृषि मंडी में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं।

जिनके जरिए वारदातों का पता चल जाता है। सूत्रों ने बताया कि शाम होते ही नशा करने वाले लोग कृषि उपज मंडी पहुंच जाते हैं। यह लोग सब्जी मंडी परिसर और उसके सामने मंडी के बाहर बने शेड पर बैठकर नशा करते हैं। अनेक किसानों ने बताया कि कृषि मंडी से उनका अनाज चोरी जाने लगा है वहीं ट्रैक्टर के टूल किट, बैटरी जैसी और भी कई चीजें चोरी जाने की घटनाएं हो रहीं हैं। थोक सब्जी मंडी से एक बाइक भी चोरी जा चुकी है जिसमें गले में मास्क लगाए एक व्यक्ति बाइक ले जाता हुआ नजर आ रहा है। इसका भी कोई पता नहीं चला है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After the removal of security guards, there has been a rise in thieves in the agricultural market, the miscreants also camp, the agricultural market secretary himself is patrolling at night.


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/after-the-removal-of-security-guards-there-has-been-a-rise-in-thieves-in-the-agricultural-market-the-miscreants-also-camp-the-agricultural-market-secretary-himself-is-patrolling-at-night-127742460.html

No comments:

Post a Comment