शहर के खाली प्लाॅट और सार्वजनिक स्थलाें पर से बुधवार काे नपा स्वच्छता कर्मियाें ने कचरा हटाया। नपा सीएमओ माधुरी शर्मा के निर्देश पर नपा के स्वच्छता अमले ने बुधवार काे सफाई अभियान चलाया। इसके तहत रसूलिया, प्रतापनगर, मीनाक्षी चाैक सहित नर्मदा घाट किनाराें से कचरा हटाया गया। दरअसल लंबे समय से शहर की नालियाें और सार्वजनिक स्थलाें पर गंदगी साफ नहीं हाेने की शिकायतें मिल रहीं थी। इसके बाद बुधवार काे नपा अमले ने शहर के विभिन्न स्थलाें पर ट्राॅली ले जाकर कचरा हटाया है।
शहर के माेहल्लाें और बाजार में नालियाें में नियमित सफाई नहीं किए जाने की शिकायताें पर भी नपा सीएमओ ने स्वच्छता अमले काे फटकार लगाई है। इसके बाद नालियाें की सफाई काम भी तेज हुआ है। वहीं प्रताप नगर के खाली प्लॉट पर लंबे समय से कचरा एकत्र हाे रहा था जिसे नपाकर्मियाें ने एकत्र कर उसे जलाया है।
स्थानीय रहवासियाें की मांग है कि उक्त प्लाॅट के मालिक काे नाेटिस दिया जाए ताकि स्थल पर कचरा एकत्र न हाे। मीनाक्षी चाैक स्थित नाले के पास भी लाेग कचरा फेंकते हैं यह कचरा हवा में उड़कर राेड पर फैलता है। लाेगाें की मांग है कि उक्त स्थल पर भी कचरा फेंकना प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/empty-workers-removed-garbage-from-empty-plots-and-public-places-in-the-city-127726634.html
No comments:
Post a Comment