Monday, September 21, 2020

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर एक की मौत, एक अन्य गंभीर

ईंटखेडी के गोलखेड़ी में सोमवार सुबह पेट्रोल पंप के सामने बाइक सवार दो युवकों को एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पीछे बैठे युवक की ट्रक के पहिए की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा युवक उछलकर ट्रक के बंफर में फंस गया। जिसे लेकर ट्रक करीब 200 मीटर तक गया। घटना के बाद ड्राइवर सीधे ट्रक लेकर ईंटखेड़ी थाने पहुंचा। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया है।

ग्राम अगरिया निवासी 30 वर्षीय विनोद सिलावट और रासलाखेड़ी निवासी 30 वर्षीय शैतान सिंह चौक बाजार में काम करते थे। विनोद एक कपड़े की दुकान और शैतान सिंह एक सुनार की दुकान पर काम करता था। रोजाना की तरह सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे वे बाइक से भोपाल आ रहे थे। बाइक शैतान चला रहा था, जबकि विनोद पीछे बैठा था। जब वे गोलखेड़ी के आगे पहुंचे तभी बैरसिया की ओर से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में विनोद बाइक के साथ ट्रक में फंस गया, जिसमें ट्रक का पहिया उसके ऊपर से निकलने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शैतान सिंह उछलकर ट्रक के आगे बंपर में फंस गया था। गांव वालों की पिटाई के डर से ड्राइवर ट्रक लेकर सीधे थाने पहुंचा। इस दौरान शैतान सिंह आगे लटका रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/truck-collided-with-bike-killing-one-another-serious-127742434.html

No comments:

Post a Comment