Wednesday, September 30, 2020

युवक की मौत के बाद परिजनों ने डाॅक्टराें को पीटा, गुस्साए डॉक्टरों ने उनकी गाड़ियां पलट दीं

जेएएच में हादसे में घायल होकर पहुंचे युवक की मौत के बाद हंगामा हो गया। परिजन ने डॉक्टरों की पिटाई कर दी। इसके जवाब में डॉक्टरों ने उनकी गाड़ियां पलट दीं। बानमोर के पास सड़क हादसे में घायल हुए मुरैना के पप्पू गुर्जर(32) को लेकर परिजन बुधवार को जेएएच पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे गुससाए परिजन ने ओपीडी से ट्रॉमा सेंटर जा रहे जूनियर डॉक्टर देवेंद्र शर्मा की मारपीट करना शुरू कर दी। वे जान बचाकर एक कमरे में घुस गए। इसके बाद परिजनों ने वहां मौजूद तीन अन्य डॉक्टरों की भी पिटाई कर दी और वहां से चले गए। सूचना मिलते ही अन्य मेडिकल स्टूडेंट वहां पहुंच गए।

वहां उन्हें मारपीट करने वाले नहीं मिले तो उन्होंने वहां खड़ीं कारों के शीशे तोड़ दिए और कार पलट दी। हंगामे के बाद अस्पताल अधीक्षक के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंचा और अपनी निगरानी में युवक के शव का पीएम कराकर रवाना किया। डॉ. शर्मा का कहना है कि वह तो सिर्फ वहां से गुजर रहे थे, लेकिन मृतक के परिजनों ने हमला कर दिया।

कंपू थाना पुलिस ने जूनियर डॉक्टर की शिकायत पर जीतू गुर्जर, एदल गुर्जर व तीन अन्य के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट तथा 3/4 डॉक्टर प्रोटेक्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी सौरभ गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरकेएस धाकड़ ने सुरक्षा गार्डों की लापरवाही को देखते हुए उन्होंने सुरक्षा कंपनी यूडीएस पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। साथ ही सुरक्षा सुपरवाइजर परवेज खान को बर्खास्त करने के लिए कंपनी को लिखा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गुस्साए डॉक्टरों द्वारा पलटी गईं कार।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/after-the-death-of-the-young-family-the-doctors-beat-up-the-doctors-angry-doctors-overturned-their-vehicles-127769423.html

No comments:

Post a Comment