Tuesday, September 29, 2020

परिजन बोले- हमसे तो कहा था जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं; हंगामे के बाद एफआईआर

शहर के आरएल नर्सिंग होम में एक प्रसूता की मौत के बाद परिजन ने हंगामा कर दिया। जौरा अलापुर निवासी संजीव यादव की पत्नी पूनम (27) को सोमवार की रात प्रसव पीड़ा हुई। उसे परिजन सिंघल नर्सिंग होम पर लेकर गए, लेकिन वहां स्टाफ ही नहीं था। ऐसे में परिजन उसे आरएल नर्सिंग होम पर लेकर पहुंचे। परिजन ने अराोप लगाया कि डॉ. केएन मिश्रा व उनकी डॉक्टर बहू शालिनी मिश्रा ने महिला का चेकअप किया। चेकअप के बाद डॉक्टर ने कहा कि डिलीवरी हो जाएगी।

महिला पूनम के पति संजीव का कहना है कि हमसे पहले तो डॉक्टर ने कहा कि सामान्य प्रसव होगा लेकिन रात 3.30 बजे कहा गया कि डिलीवरी ऑपरेशन होगी। परिजन की सहमति से डिलीवरी कराने के बाद डॉक्टर व उनकी पुत्रवधु ने कहा कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। लेकिन आधा घंटे बाद जब परिजन ने जच्चा-बच्चा को दिखाने के लिए कहा तो उन्हें बच्चा तो दिखा दिया गया लेकिन जच्चा नहीं दिखाई गई।

इसके बाद अस्पताल का नर्सिंग स्टाफ प्रसूता पूनम के पति संजीव के पास आया और उनसे एकांत में जाकर कहा कि प्रसूता की मौत हो गई है। यह सुनते ही परिजन भड़क गए। तकरीबन सुबह 8 बजे परिजन ने इस मामले को लेकर हंगामा किया और मामला सिटी कोतवाली तक जा पहुंचा। कोतवाली पुलिस नें इस मामले में पीड़ित परिजन की ओर से केस दर्ज कर लिया है।

काफी कोशिश की लेकिन हम उसे बचा नहीं पाए
हमारे नर्सिंग होम पर डॉ. शालिनी मिश्रा ने प्रसूता पूनम की सीजर डिलीवरी कराई थी। ऑपरेशन पूरा होने के बाद एकदम प्रसूता हाइपोटेंशन में चली गई, उसकी तबियत बिगड़ी तो हमने उसे वेंटिलेटर व ऑक्सीजन सपोर्ट पर भी लिया, लेकिन उसे बचा नहीं सके। पीएम रिपोर्ट के आधार पर मामला पुलिस को सौंप दिया गया है।
डॉ. केएन मिश्रा, संचालक आरएल नर्सिंग होम



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रसूता पूनम यादव


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/morena/news/the-family-said-i-had-told-them-both-the-mother-child-is-healthy-fir-after-an-uproar-127764915.html

No comments:

Post a Comment