Monday, September 28, 2020

प्लेटफार्म तक पहुंची मंत्री के समर्थकों की भीड़, न याित्रयों की थर्मल स्क्रीनिंग और न दूरी का ख्याल

रेलवे स्टेशन पर कोविड प्रोटोकाॅल का पालन नहीं हो रहा है। न याित्रयों की थर्मल स्क्रीनिंग हो रही है और न ही दूरी का ख्याल रखा जा रहा है। रविवार रात 11:15 बजे जब भाेपाल जाने के लिए प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे ताे उनके पीछे समर्थकाें का ऐसा हुजूम उमड़ा कि न दूरी का नियम कहीं नजर आया और न स्टेशन में प्रवेश से पहले रेलवे के अफसर लाेगाें की थर्मल स्क्रीनिंग कर पाए। मंत्रीजी के लिए जीआरपी थाना के बगल वाला गेट खोल दिया गया था। यहां से मंत्री के पीछे 100 से ज्यादा समर्थक स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर पहुंच गए। मंत्री के कोच में बैठने के बाद भी समर्थक प्लेटफार्म पर नारेबाजी करते रहे। इनमें से कई मास्क नहीं लगाए थे।

बुजुर्ग यात्री के साथ आने वाले को रोका
रविवार रात एक बुजुर्ग यात्री अकेले ट्रेन से सफर करने के लिए स्टेशन पहुंचे। उन्हें ट्रेन में बैठाने के लिए उनके परिजन प्लेटफार्म के अंदर जाना चाहते थे, लेकिन उन्हें यह कहकर गेट से लौटा दिया गया कि यात्री के अलावा अन्य किसी को प्लेटफार्म के अंदर एंट्री देने की मंजूरी नहीं है, लेकिन तभी केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रदेश के पूर्व सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह दिल्ली जाने के लिए जबलपुर से निजामुद्दीन जाने वाली स्पेशल ट्रेन में बैठने पहुंचे। दोनों जनप्रतिनिधियों के साथ 4 से 5 समर्थक थे। सभी काे बिना रोके अंदर जाने दिया गया।

सेनिटाइजेशन मशीन ही गलत जगह लगाई, दिखती ही नहीं
यात्रियों के हाथ सेनिटाइज कराने के लिए पूछताछ केंद्र के पास हॉल में हाथों को सेनिटाइज करने के लिए ऑटोमेटिक डिस्पेंसर लगाया गया है, लेकिन यह बैग सेनिटाइज मशीन के पीछे लगा है। इस कारण यात्रियों को यह डिस्पेंसर दिखता नहीं है।

मेन गेट पर लंबी लाइन लगने से दूरी का नियम रोजाना टूट रहा
मेन गेट पर टिकट जांच केंद्र के पास यात्रियों की लंबी लाइन लग रही है, जिससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा। वॉक थ्रू थर्मल स्क्रीनिंग मशीन भी स्टेशन पर स्थापित हाे चुकी है, आरपीएफ के जवान इसकी मॉनीटरिंग भी नहीं कर पा रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
देखिए.... कोरोना को भूले लोग एक-दूसरे के पास ही खड़े रहे


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/crowds-of-ministers-supporters-reached-the-platform-neither-thermal-screening-of-passengers-nor-care-of-distance-127763105.html

No comments:

Post a Comment