Wednesday, September 2, 2020

उतर रहा पानी, 945 फीट पर नर्मदा नदी का जलस्तर


नर्मदा का जलस्तर अब सामान्य की ओर है। इस समय जलस्तर 945 फीट है। नर्मदा का सामान्य जलस्तर 934 फीट है। बाढ़ के समय जलस्तर 983 फीट तक गया था। वहीं तीन दिन से बारिश थमने से लाेगाें काे राहत है। इधर माैसम विभाग ने फिलहाल तेज बारिश हाेने से इंकार किया है। हालांकि 7 सितंबर के बाद बारिश हाे सकती है।
नर्मदा और तवा नदी मे आई बाढ़ के बाद अब हालात सामान्य हाे रहे हैं। लाेग घराें काे साफ करने में लगे हैं ताे दुकानें खाेलने की तैयारी हाे रही है। इस बीच नर्मदा का जलस्तर भी धीरे-धीरे सामान्य की ओर हाे रहा है। जलस्तर 945 फीट हाे गया है। यह अभी ओर कम हाेगा। अभी तवा, बारना बांध के गेट बंद है।

घाटाें पर भी सफाई हाेना शुरू हाे गई है। इधर, जिले में अभी तक 49 इंच बारिश हाे गई है। पिछले साल इस समय तक 47 इंच बारिश हुई थी। यानी 2 इंच बारिश अभी भी ज्यादा है। जिले की सामान्य बारिश 52 इंच है। माैसम विभाग के वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बताया कि अभी बंगाल की खाड़ी में सिस्टम नहीं बना है। इससे जिले में बारिश हाेने का अनुमान नहीं है। 7 सितंबर से बारिश हाे सकती है। बारिश 30 सितंबर तक हाेती है।

हाेशंगाबाद : बुधवार रात में करीब एक घंटे तेज बारिश
हाेशंगाबाद बुधवार रात काे होशंगाबाद शहर में करीब एक घंटे तेज बारिश हुई। रुक-रुक हुई बारिश से माैसम में और ठंडक हाे गई। बारिश से सड़काें पर पानी जमा हाे गया।

कई क्षेत्रों में बार-बार बिजली गुल हुई। माैसम विभाग के अनुसार अभी बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम नही बना है। इसलिए भारी बारिश नहीं हाेगी लेकिन रुक-रुक कर हल्की बारिश कभी भी हाे सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/descending-water-narmada-river-water-level-at-945-feet-127680642.html

No comments:

Post a Comment