Friday, September 25, 2020

दो दिन लगातार बाजार बंद रखने पर मतभेद, छोेटे व्यापारियों में असंतोष, शुक्रवार शाम 6 बजे पुलिस ने जबरदस्ती बंद कराई दुकानें

शहर में बार-बार बाजार बंद कराने के बड़े व्यापारियाें के फैसले से छोटे दुकानदारों में नाराजगी है। शनिवार और रविवार के बंद को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। जिला व्यापारी महासंघ स्वेच्छा से दुकानें बंद रखने की बात कह रहा है। गाैरतलब है कि बुधवार को भी व्यापार संघ ने विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा और प्रशासन की मौजूदगी में शनिवार और रविवार को बाजार बंद रखने की अपील की थी। बाकी दिन बाजार शाम 6 बजे बंद कराने पर सहमति बनाई गई थी। इसकाे लेकर शहर के व्यवसायियाें का एक धड़ा असहमति जता रहा है।
यह है कारण
हाेटल व्यापारी, पान गुमठी संचालक, पंक्चर दुकान, सैलून संचालक सहित कई ऐसे लाेग हैं जाे दाे दिन के बाजार बंद से नाखुश हैं। वहीं राेजनदारी पर काम करने वाले लाेगाें काे भी दाे दिन राेजगार की चिंता सता रही है।
किसी पर दबाव नहीं
जिला व्यापारी महासंघ अध्यक्ष राजकुमार खंडेलवाल ने बताया शनिवार और रविवार को बाजार बंद का निर्णय जन सहयाेग और आमजन की सुरक्षा के लिहाज से लिया गया है। व्यापारी अपनी दुकानें बंद रखने और खुली रखने के लिए स्वतंत्र हैं। किसी तरह का दबाव नहीं डाला गया है। प्रशासन ने भी इस पर सहमति दी है।
एसडीएम आदित्य रिछारिया ने बताया कि विधायक और व्यापारियाें की संयुक्त बैठक में शनिवार और रविवार काे हाेशंगाबाद का बाजार बंद रखे जाने की सहमति बनी थी। प्रशासन केवल सहयोग कर रहा है। इधर, एसडीओपी मंजू चौहान का कहना है कि सर्किट हाउस में हुई बैठक में प्रशासन और व्यापारी संघ ने शाम छह बजे के बाद बाजार बंद करने का फैसला लिया था। नपा ने मुनादी कराई थी। पुलिस से बाजार बंद कराने की मदद मांगी थी। पुलिस बाजार में जबरदस्ती नहीं बल्कि समझाइश देकर दुकानें बंद करा रही है।

इधर, इटारसी में 10 दिन के लॉकडाउन घोषित करने पर व्यापारी असहमत

इटारसी में 10 दिन के लॉक डाउन पर व्यापारी असहमत हैं। हालांकि कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए संयुक्त व्यापार महासंघ ने सोमवार से मास्क अभियान चलाने की घोषणा की है। महासंघ अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने कहा - शहर में टोटल कर्फ्यू लगे, सिर्फ बाजार बंद की बात न हो। कर्फ्यू लगाकर पूरा शहर बंद करें। कोई घर से दस दिन बाहर नहीं निकले। तब व्यापारी अपनी दुकानें बंद रखेंगें। उन्होंने बताया अभी तक सात-आठ व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों से बात हुई है। सभी का यही कहना है कि सिर्फ बाजार बंद कर देने से कोरोना की चेन नहीं टूटेगी।

व्यापारी कह रहे हैं क्या कोरोना संक्रमण के लिए व्यापारी ही जिम्मेदार हैं। महासंघ अध्यक्ष के अनुसार, प्रशासन बाजार में सोशल डिस्टेंस के लिए कड़े नियम लागू करे। अगर कोई दुकानदार या ग्राहक बिना मास्क लगाए मिलता है तो प्रशासन जुर्माना करे। व्यापारियों से कहेंगे कि वे अपनी दुकान के सामने सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोल घेरे फिर से बना लें। ग्राहकों से आर्डर लेकर सामान होम डिलेवरी करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Differences over the continuous closure of the market for two days, discontent among the abandoned traders, the police forced the shops to close at 6 pm on Friday


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/differences-over-the-continuous-closure-of-the-market-for-two-days-discontent-among-the-abandoned-traders-the-police-forced-the-shops-to-close-at-6-pm-on-friday-127754582.html

No comments:

Post a Comment