Wednesday, September 23, 2020

6 माह के इंतजार के बाद 239 लोगों को दूसरी व 70 को मिली पहली किस्त, खातों में डाले ~3.09 करोड़

पीएम आवास योजना में 6 माह पहले छत की ऊंचाई तक मकान बनाने के बाद दूसरी किस्त का पैसा मिलने का इंतजार कर रहे लोगों को बुधवार राहत मिली। ऐसे 239 लोगों के खातों में दूसरी किस्त निगम ने डाल दी। साथ ही 70 लोगों के खातों में पहली किस्त की राशि डाली। कुल 309 लोगों के खातों में बुधवार को 3 करोड़ 9 लाख रुपए डाले गए।

शहर में प्रधानमंत्री आवास योजना की स्थिति

  • निगम तीन डीपीआर बना चुका है। पहली डीपीआर 1050 लोगों की बनाई थी। इसमें 26 करोड़ 25 लाख रुपए मिले और 26 कराेड़ 10 लाख रुपए लोगों के खातों में डाल दिए। शेष 15 लाख रुपए की राशि बची है।
  • दूसरी डीपीआर 2070 लोगों की बनाई। इसमें 19 करोड़ 41 लाख रुपए मिले। इसमें से 17 करोड़ 17 लाख 40 हजार रुपए खर्च किए। इसी डीपीआर में 239 लोगों को बुधवार 1-1 लाख की दूसरी किस्त बुधवार को खातों में डाली गई।
  • तीसरी डीपीआर 772 लोगों की बनाई। इसमें निगम को 5 करोड़ 81 लाख रुपए मिले। इसमें से 2 करोड़ 10 लाख रुपए का भुगतान पहले कर दिया। बुधवार को 70 लोगों के खाते में 1-1 लाख रुपए डाले।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/after-6-months-of-waiting-239-people-got-second-installment-and-70-received-first-installment-309-crore-127748563.html

No comments:

Post a Comment