गरीब कल्याण सप्ताह के तहत जिला मुख्यालय सहित विभिन्न विकासखंडों में वन अधिकार उत्सव कार्यक्रम मनाया गया। कलेक्टाेरेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय वन अधिकार उत्सव कार्यक्रम में राज्य स्तरीय वन अधिकार उत्सव कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वन अधिकार पत्रों का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री ने जिले के केसला विकासखंड में आदिवासी महिलाओं द्वारा किए जा रहे मुर्गी पालन कार्य की सराहना की।
कलेक्टर धनंजय सिंह ने बताया जिला एवं विकास खंड स्तर पर आज 54 अनुसूचित जनजाति वर्ग के व्यक्तियों को उनके निवास / कृषि भूमि का मालिकाना हक प्रदान करते हुए वन अधिकार पट्टों का सांकेतिक रूप से वितरण किया है। विकासखंड केसला के 30, बाबई के 12, पिपरिया के 10 एवं बनखेड़ी के 2 हितग्राहियों को वन अधिकार पट्टों का वितरण किया गया है। वर्तमान में अनुसूचित जनजाति वर्ग के 299 निरस्त/ अमान्य दावों के पुनः परीक्षण उपरांत 72 दावेदारों के दावे मानने योग्य मिले हैं।
10 हितग्राही काे दिए पट्टे: जिलास्तरीय वन अधिकार उत्सव कार्यक्रम में 10 हितग्राहियों को सांकेतिक रूप से वनाधिकार पट्टों का वितरण किया गया। जिसमें केसला विकासखंड के रघुवीर पिता रामकिशन ,रामस्वरूप पिता जयराम , बिशनलाल पिता वारेलाल ,लखनलाल पिता हीरालाल एवं सुरेश उइके तथा बाबई विकासखंड के प्रमोद पिता शानिराम, शेर सिंह पिता केदुलाल, राजकुमारी बाई ठाकुर, राधेश्याम उइके एवं झिमरू दरोई को वन अधिकार पत्र का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल पटेल , विधायक विजयपाल सिंह, कलेक्टर धनंजय सिंह, मुख्य वन संरक्षक के के भारद्वाज, एसपी संतोष सिंह गौर, संचालक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व सुनील कुमार सिंह, वन मंडलअधिकारी लालजी मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ मनोज सरियाम, चंद्रकांता सिंह, पीयूष शर्मा, रामविलास उइके आदि उपस्थित रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/54-will-bring-forest-rights-lease-in-the-district-chief-ministers-message-also-heard-127736192.html
No comments:
Post a Comment