जिले में गुरुवार को कभी धूप तो कभी बादल की स्थिति रही। हालांकि, बारिश के कारण मौसम में ठंडक रही। दिन का तापमान 4.2 डिग्री कम दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अब धीरे धीरे मौसम खुलने के आसार हैं।
बीते 24 घंटे में तेज बारिश का दौर रहा। सबसे ज्यादा ताल में 3.70 इंच बारिश दर्ज की गई। वहीं, सैलाना में 1.61 इंच, जावरा में 1.53 इंच, बाजना में 1.25 इंच, पिपलौदा में 1.02 इंच बारिश हो गई। जिले में कुल 42.49 इंच बारिश हो चुकी है। सिर्फ पिपलौदा ब्लॉक ऐसा है जहां 30.70 इंच ही बारिश हुई है, जो सामान्य से कम है। तेज बारिश से मौसम में ठंडक रही। अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री रहा। बुधवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में अधिकतम तापमान में 4.2 डिग्री की कमी व न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की कमी हो गई। इस दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/sunshine-is-sometimes-cloudy-day-temperature-decreased-by-42-degree-127751607.html
No comments:
Post a Comment