बैतूल-परतवाड़ा मार्ग पर शुक्रवार रात सांवलमेंढ़ा के पास हल्दू पड़ाव पर बाइक खाई में गिरने से 2 नाबालिग सहित तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों युवा धाबा गांव रिश्तेदार के जन्मदिन में शामिल होने के लिए जा रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तीनों के शव निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
टीआई तरन्नुम खान ने बताया विजयग्राम निवासी संतोष पिता परसराम बारस्कर (17), रितिक पिता सुरेश धुर्वे (18) तथा अजय पिता सोमदत्त (17) रिश्तेदार का जन्मदिन मनाने के लिए विजयग्राम से धाबा गांव जा रहे थे। सांवलमेंढ़ा के पास हल्दू पड़ाव पर अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घटना में तीनों की मौत हो गई।
टीआई ने बताया पीएम करवाकर शवों काे परिजनों काे साैंप दिया है। घटना की जांच की जा रही है। तीनों की मौत होने से घटना का कारण सामने नहीं आ सका है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/bhensdehi/news/3-dead-including-two-minors-falling-into-bike-trench-127690614.html
No comments:
Post a Comment