Monday, September 21, 2020

तेंदुए व चीतल की खाल के साथ 3 पकड़ाए, फर्जी दस्तावेज जब्त

वन्य प्राणियों की खाल पर फर्जी पंजीयन दिखाकर उसे बेचने वाले गिरोह के पास से दो तेंदुए और दो चीतल की खाल बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई भोपाल और जबलपुर टाइगर स्ट्राइक फोर्स ने संयुक्त रूप से की है। फोर्स ने आरोपियों को रिमांड में लेकर पूछताछ की और बताई गई जगहों की तलाशी ली तो इनके पास से चार नग खाल बरामद की गई।

विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इनके पास से वन अभयारण्य खुजराहो की सील वाले दस्तावेज बरामद किए है। जबकि खुजराहो एक स्थान का नाम है यहां पर छतरपुर वन मंडल और पास में पन्ना टाइगर रिजर्व लगता है। खुजराहो अभयारण्य है ही नहीं। एसटीएसएफ वाइल्ड लाइफ ने 17 सितंबर को जितेंद्र तिवारी पिता अंजनी तिवारी, ओमप्रकाश सेन पिता चंद्रप्रकाश सेन और उमेश पटेल पिता रामनारायण गिरफ्तार किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
3 caught with leopard and chital skin, fake documents seized


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/3-caught-with-leopard-and-chital-skin-fake-documents-seized-127742442.html

No comments:

Post a Comment