प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत वर्ष 2019 की खरीफ सीजन में खराब हुई फसल की बीमा दावा राशि का वितरण शुक्रवार को होगा। उपसंचालक कृषि एमपीएस चंद्रावत ने बताया कि हरदा जिले में 38803 किसानों को फसल बीमा की राशि के रूप में 93 करोड़ 59 लाख 82779 रुपए मिलेंगे। उन्होंने बताया कि यह राशि किसानों के खाते में ट्रांसफर होगी। चंद्रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान और कृषि मंत्री पटेल मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के वन क्लिक के माध्यम से किसानों के खाते में यह राशि ट्रांसफर करेंगे।
साथ ही किसानों को संबोधित करेंगे। जिसका सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से मंडी परिसर में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर कृषि उपज मंडी में कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। इसमें 11 जगह काउंटर लगाए हैं। जहां विभागीय अधिकारी और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों द्वारा किसानों को फसल बीमा दावा राशि की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/harda/news/today-there-will-be-rs-93-crore-59-lakh-in-the-account-of-38803-farmers-of-crop-insurance-scheme-transfer-127729284.html
No comments:
Post a Comment