शहर में बारिश का दौर थमते ही फिर से गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। बीते दो दिन से निकल रही तेज धूप के कारण लोगों को सितंबर में मई-जून जैसी गर्मी महसूस हो रही है। रविवार को भी दिनभर तेज धूप खिली रही। दिन में हवा की रफ्तार शून्य होने के कारण पूरे दिन भारी उमस बनी रही। दिन में आर्द्रता 82 प्रतिशत रही। हालांकि इसके बावजूद दिन के तापमान में आधा डिग्री की गिरावट आई। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री रहा, जोकि सामान्य आैसत तापमान से 4.4 डिग्री अधिक है। आमतौर पर सामान्य से इतना अधिक तापमान मई-जून के महीने में रहता है। शाम को 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। वहीं रात के तापमान में 0.3 डिग्री की वृद्धि हुई। शनिवार-रविवार की रात न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री रहा, जोकि सामान्य आैसत तापमान से 1.0 डिग्री अधिक है। बीते 24 घंटों के भीतर शहर सहित पूरे जिले में बारिश नहीं हुई लेकिन यशवंत सागर बांध के गेट खोले जाने के कारण गंभीर गेम में फिर पानी की आवक बढ़ गई। सुबह 5.15 बजे एक मीटर तक गेट खोलना पड़ा। इसके बाद सुबह 9 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक एक गेट 25 सेंटीमीटर तक खुला रखा गया। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने सोमवार को उज्जैन जिले में कहीं-कहीं तेज हवा चलने के साथ हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/summer-in-september-day-temperature-345-degree-44-degree-above-normal-127693871.html
No comments:
Post a Comment