Thursday, September 3, 2020

2 एसआई, 1 एएसआई व 4 आरक्षकों के थाने बदले

जिले में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने चौकी के प्रभारी व एएसआई सहित चार आरक्षकों के थानों में फेरबदल किया है। इसमें एक चौकी प्रभारी को शिकायत मिलने पर पुलिस लाइन भेज दिया है। एसपी कार्यालय से जारी आदेश में डीकेन चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र चंदेलिया को पुलिस लाइन नीमच, एसआई ओंकारलाल बारिया को जाट चौकी प्रभारी से डीकेन चौकी प्रभारी बनाया है। बघाना थाने के एएसआई शिवलाल कलमी को नयागांव चौकी भेजा गया। इसी तरह आरक्षकों में अजय प्रतापसिंह को थाना कुकड़ेश्वर से चौकी डीकेन, विजय गुनेरा को मनासा से सिंगोली, सौरभ सेंगर को नीमच कैंट से जावद तथा यातायात थाने के आरक्षक मोहन प्रसाद को थाना रतनगढ़ भेजा गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/neemuch/news/police-station-of-2-si-1-asi-and-4-constables-changed-127684140.html

No comments:

Post a Comment