जिले में कोरोना संक्रमण पहले से कहीं तेज हो गया है। रोज 20 से 30 पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या सोमवार शाम काे 1791 तक पहुंच गई। प्रशासन के अनुसार 15 की मौत हो चुकी है। फिर भी लोग कोरोना को हल्के में ले रहे हैं। शहर के बाजार, दुकानों में, कार्यालयों व बैंकों में लोग बिना मास्क के भ्रमण कर संक्रमण को फैलाने में मदद कर रहे हैं। अपने साथ परिवारवालों को भी खतरे में डाल रहे हैं। अभी मास्क पहनकर ही इसे रोका जा सकता है। जिले सहित प्रदेश में स्थिति खराब होती जा रही है, लेकिन लोग समझने तो तैयार नहीं हैं।
सोमवार शाम को जिले में 7 नए पॉजिटिव मिले। इसमें नपा कर्मचारियों के भी संक्रमित हाेने की जानकारी मिली है। जिले में काेराेना से करीब 15 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में करीब 508 एक्टिव मरीज है। इसमें से कई इंदौर व रतलाम मेडिकल कॉलेज में जंग लड़ रहे हैं। 125 से ज्यादा मरीज जिला अस्पताल, कोविड केयर सेंटर पर भर्ती हैं। अब तक कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन का इंतजार है।
यह आने में लंबा समय लगने वाला है, अभी वैक्सीन के रूप में हमारे पास केवल मास्क, सैनिटाइजर व सोशल डिस्टेंसिंग ही है लेकिन लोग इसके लेकर गंभीर नहीं दिख रहे हैं। शहर में अभी भी लोग बिना मास्क के बाजारों में भ्रमण कर रहे। दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बिना मास्क के भ्रमण करते हुए दिखाई दे रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/mandsaur/news/1791-positive-still-taking-lightly-unmasked-excursion-in-district-127762577.html
No comments:
Post a Comment