Thursday, September 17, 2020

सितंबर भारी : 17 दिन में 262 मिले काेराेना पॉजिटव, आज पहुंच सकते हंै 700 के पार


काेराेना संक्रमण काे लेकर सितंबर का माह भारी पड़ रहा है। जून से लेकर अगस्त तक के हर माह से अधिक संक्रमित सितंबर के 17 दिनाें में मिले चुके हैं। इस अवधि में 262 काराेना पाॅजिटिव आए हैं। आने वाले दिनाें में त्याेहार के सीजन, धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमाें की गतिविधियां बढ़ेंगी। इससे काेराेना संक्रमण के आंकड़े और अधिक चिंताजनक हाेंगे। काेराेना पाॅजिटिव मरीजाें का यह आंकड़ा अप्रैल से जुलाई तक के कुल आंकड़ों से अधिक है। जुलाई तक कुल 202 पाॅजिटिव मिले थे। अगस्त माह के 31 दिन में 230 पाॅजिटिव आए थे, लेकिन सितंबर के 17 दिन में ही आंकड़ा पिछले माह से अधिक हाे गया। आगामी सप्ताह में मरीजाें का आंकड़ा 700 पार हाे जाएगा।
आने वाले दाे माह में नवरात्र, दशहरा, दीपावली जैसे त्याेहार हैं। सरकार ने सशर्त सामाजिक कार्यक्रमाें की भी छूट दे दी है। पब्लिक ट्रांसपाेर्ट भी शुरू हाे गए हैं। अब संक्रमण तेजी से बढ़ने का खतरा भी बढ़ गया है। चिंता की बात यह है कि अब आपकी सुरक्षा अपने हाथ में हाेगी। काेराेना मरीज के संपर्क में आने वाले लाेगाें की जानकारी खुद मरीज काे देनी हाेगी। प्रशासन संपर्क में आए लाेगाें की तलाश नहीं करेगा। इस काम काे भी अब लाेगाें के भराेसे ही छाेड़ दिया है।

महिला बाल विकास अधिकारी, प्रभारी पीआरओ सहित 8 नए मिले पाॅजिटिव
सामाजिक, राजनीतिक कार्यक्रम की छूट मिलते ही काेराेना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। गुरुवार काे 8 मरीज मिले। इसमें महिला बाल विकास अधिकारी और प्रभारी पीआरओ शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक एक दिन पहले बुधवार काे प्रभारी पीआरओ मंडी में हुए अन्न उत्सव में शामिल हुए थे। इसमें कृषि मंत्री कमल पटेल, नपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन, कलेक्टर संजय गुप्ता सहित जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी शामिल हुए थे। बुधवार रात काे ही प्रभारी पीआरओ के सैंपल लिए। देर रात उनकी रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई। सीएमएचओ डाॅ. केके नागवंशी ने बताया कि 140 रिपाेर्ट आईं। इसमें 8 काेराेना के मरीज मिले।

इसमें हरदा के बाहेती कॉलोनी का 51 साल का व्यक्ति, सिविल लाइन का 31 साल का युवक, शिवम वाटिका का 60 साल का बुजुर्ग, अबगांवकलां की 65 साल की महिला, 21 साल का युवक, 38 वर्षीय महिला, 16 वर्षीय बालक एवं 15 वर्षीय बालिका शामिल है। अब तक 12517 में से 12212 सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी हैं। 305 सैंपल की रिपोर्ट आना शेष है।

अब काेई पाबंदी नहीं, सारी जिम्मेदारी आपकी अपनी
सितंबर से लगभग सभी पाबंदियां खत्म हाे गई हैं। कर्फ्यू और साप्ताहिक लाॅकडाउन नहीं है। 21 तारीख से स्कूल, स्टेडियम, थियेटर भी खुल जाएंगे। पब्लिक ट्रांसपाेर्ट चालू हाे गया है। सामाजिक व राजनीतिक आयाेजन भी शुरू हाे गए हैं। इसी का नतीजा है कि अब केस बढ़ने लगे हैं। इसी के साथ सरकार ने सारी जिम्मेदारी भी लाेगाें पर डाल दी है। काेई शख्स संक्रमित हाेता है ताे उसके संपर्क में आने वालाें की तलाश नहीं हाेगी। मरीज काे खुद संपर्क में आने वालाें की जानकारी देनी हाेगी।

इस तरह बढ़ रहे जिले में काेराेना के मरीज
अप्रैल के अंतिम सप्ताह में 3 लाेग पाॅजिटिव आए। मई में एक भी नया केस नहीं मिला। जून में काेराेना के 28 मरीज आए। अप्रैल से जून तक मात्र 31 मरीज थे। जून तक माना जा रहा था कि हरदा में काेराेना काे नियंत्रित कर लिया है। जून में 1 व्यक्ति की काेराेना से माैत हुई। जुलाई और अगस्त माह में सशर्त छूट शुरू हुई। रात का कर्फ्यू जारी रखा। बाजार भी रात 9 बजे तक बंद हाे जाते थे। सामाजिक आयाेजन पर पूरी तरह राेक थी।

सितंबर के 17 दिन में ही 6 लोगों की हो चुकी है मौत
अगस्त के मुकाबले सितंबर में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। अगस्त माह के 31 दिनाें में जिले में 230 मरीज मिले थे। 4 लाेगाें की माैत हुई। लेकिन सितंबर के 17 दिनाें में ही पिछले माह के मरीजाें का आंकड़ा क्राॅस हाे गया। अब तक 262 मरीज मिले चुके हैं। 6 लाेगाें की काेराेना से माैत हाे चुकी है। आगामी एक सप्ताह में जिले में काेराेना का आंकड़ा 700 मरीजाें काे पार कर जाएगा। लेकिन लोग कोरोना से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिग का पालन नहीं कर पा रहे है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
September heavy: Kareena positive, 262 met in 17 days, can reach beyond 700 today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/harda/news/september-heavy-kareena-positive-262-met-in-17-days-can-reach-beyond-700-today-127729289.html

No comments:

Post a Comment