Sunday, September 6, 2020

विद्युत से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए 15 तक शिविर

विद्युत कंपनी द्वारा विद्युत देयकों से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए वितरण केंद्र फ्यूज कॉल सेंटर पर 15 सितंबर तक शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अ‍धीक्षण अभियंता मप्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने बताया मंदसौर वृत के कार्यक्षेत्र अंतर्गत लगाए जाने वाले शिविर की दिनांकवार व स्थानवार सूची प्रत्येक विद्युत वितरण केंद्र पर उपलब्ध है।

जनपद पंचायत मल्हारगढ़ में जिपं के सहयोग से रोजगार शिविर आज

मंदसौर | मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जिला पंचायत के सहयोग से रोजगार शिविर का आयो‍जन 7 सितंबर को जनपद पंचायत मल्हारगढ़ में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक लगेगा। इसमें बेरोजगार युवा जिसकी उम्र 18 से 35 वर्ष तक, ऊंचाई 168 सेमी एवं शै‍क्षणिक योग्यता कम से कम 10वीं पास या फेल हो। इच्छुक युवा दस्तावेज के साथ शिविर का लाभ ले सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/mandsaur/news/up-to-15-camps-for-redressal-of-complaints-related-to-electricity-127693805.html

No comments:

Post a Comment