Wednesday, September 2, 2020

14 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, 1156 पर पहुंचा आंकड़ा

जिले में 14 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। कोरोना संक्रमण की चेन नहीं टूट रही है। लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। मंगलवार रात को 14 नए केस सामने आए हैं। अब जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 1156 पर पहुंच गया है। वहीं अब तक 1025 लोग इलाज के बाद अस्पताल से घर लौट गए हैं। अब बड़वानी, सेंधवा व इंदौर के अस्पताल में 116 संक्रमितों का इलाज जारी है। जबकि इलाज के दौरान 15 लोगों की मौत हुई है। सीएमएचओ डॉ. अनीता सिंगारे ने बताया मंगलवार रात को आई रिपोर्ट में अंजड़ के 6 लोग, ठीकरी के 3, धनोरा, सेंधवा, दतवाड़ा, बड़वानी व पलसूद के 1-1 व्यक्ति शामिल हैं।
295 लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव : जिले के 296 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अभी तक जिले से 18499 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इसमें से 16103 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव व 1156 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 917 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है।

राहत... 15 मरीज डिस्चार्ज
अस्पताल से संक्रमितों को लगातार छुट्‌टी भी मिल रही है। बुधवार को जिले के 15 कोरोना वायरस पॉजिटिव को इलाज के बाद आइसोलेशन वार्ड से छुट्‌टी मिल गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/barwani/news/14-people-reported-positive-figure-reached-1156-127680749.html

No comments:

Post a Comment