Friday, September 25, 2020

12 लाख से बन रहे 5 शेड, इनमें खड़े होंगे नप के एक दर्जन से ज्यादा वाहन

नगर परिषद छनेरा के वाहनों की पार्किंग व रखरखाव के लिए व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नप कार्यालय के पीछे ग्राउंड में बाउंड्रीवाल निर्माण व 5 शेड बनाए जा रहे हैं। जिसमें निकाय के एक दर्जन से ज्यादा वाहनों खड़े हो सकेंगे। फिलहाल इन वाहनों को जैसे-तैसे डेढ़ दशक पहले हुए तीन शेड में खड़ा किया जाता है। परिषद की इस व्यवस्था से वाहनों का बेहतर प्रबंधन भी हो सकेगा, वहीं उपलब्ध भूमि का उपयोग भी होगा।
जानकारी के अनुसार नप में गैरेज के इंतजाम को लेकर भी सहमति बन चुकी है। नगर परिषद के कचरा वाहन, ट्रैक्टर- ट्रॉली, टैंकर, फायर वाहन की पार्किंग की बेहतर व्यवस्था होने से वाहन सुरक्षित रहेंगे। साथ ही उनमें होने वाली गड़बड़ी तत्काल सुधारी जा सकेगी। इस व्यवस्था पर नप द्वारा करीब 12 लाख रुपए खर्च किए जा रहे है। बनाए जा रहे शेडो में छोटे व बड़े वाहनों के लिए पर्याप्त जगह सुनिश्चित की जा रही है। इसमें चालक को आपात स्थिति में वाहन परिसर से बाहर निकालने में आसानी रहेगी। नप छनेरा सीएमओ मिलन पटेल का कहना है वाहनों की पार्किंग व्यवस्थित होने से कार्यालय के सामने के ग्राउंड खाली हो जाएगा। जहां निकाय का नया भवन बनाया जाना प्रस्तावित है। गैरेज के माध्यम से वाहनों के प्रबंधन पर सहमति हुई है।
निकाय के वाहन एक नजर में
7 कचरा संग्रहण वाहन
2 ट्रैक्टर - ट्रॉली
1 फायर कम टैंकर
2 फायर फाइटर
6 टैंकर
2 मड़ पंप



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
5 sheds being built from 12 lakhs, more than a dozen vehicles of nap will stand in them


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/5-sheds-being-built-from-12-lakhs-more-than-a-dozen-vehicles-of-nap-will-stand-in-them-127754573.html

No comments:

Post a Comment