Saturday, September 19, 2020

1050 किसानों ने कराया धान का पंजीयन, 4 केंद्राें पर 1 भी नहीं हुआ, ज्वार और बाजरा में कोई भी पंजीयन जिले में नहीं हुआ

धान खरीदी के लिए पंजीयन का काम शुरू हुए 5 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक केवल 1050 किसानों ने ही पंजीयन कराया है। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा 20 केंद्रों पर पंजीयन का काम किया जा रहा है। इनमें से 4 केंद्राें पर एक भी किसान ने पंजीयन नहीं कराया है। सहायक जिला आपूर्ति नियंत्रक अनिल तंतुवाय ने बताया किसानों का पंजीयन सुबह 10:30 से शाम 5:30 बजे तक रविवार और अवकाश के दिन छोड़कर 20 केंद्रों पर किया जा रहा है। इसके अलावा किसान अपने पंजीयन ऑनलाइन भी करा सकते हैं। 5 दिन में अभी तक 1050 किसानों ने पंजीयन कराया है। ज्वार और बाजरा में कोई भी पंजीयन जिले में नहीं हुआ है। जिले में एप और ऑनलाइन के माध्यम से 821 किसानों ने भी अपना पंजीयन कराया है



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
1050 farmers registered paddy, not even 1 in 4 centers


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/1050-farmers-registered-paddy-not-even-1-in-4-centers-127736159.html

No comments:

Post a Comment