Friday, September 4, 2020

धोखाधड़ी के मामले में फरार 10 हजार का इनामी मैनेजर गिरफ्तार

धोखाधड़ी के मामले में फरार 10 हजार रुपए के ईनामी आरोपी को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, यहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि झालावाड़ बांगड़ कोऑपरेटिव सोसायटी के मैनेजर आरोपी बृजेंद्र पुत्र देवीलाल मेवाड़े निवासी अपना नगर को गिरफ्तार किया है।

आरोपी ने सोसाइटी में किस्तें जमा कराने लोगों के रुपए जमा किए थे, कंपनी ने निवेशकों के रुपए नहीं लौटाए तो लोगों ने आरोपी मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी व चार सौ बीस का प्रकरण दर्ज कराया था। आरोपी हाल में ही अपने परिवार से मिलने ब्यावरा आया था, तभी शहर थाना प्रभारी युवराजसिंह चौहान व उनकी टीम ने उसे बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/biyawara/news/reward-manager-of-rs-10000-arrested-in-case-of-fraud-127687182.html

No comments:

Post a Comment