मानसून के सक्रिय हाेने से इस बार अभी तक पिछले साल से ज्यादा सामान्य बारिश हाे गई है। इस साल अभी तक 49 इंच बारिश हाे गई है। पिछले साल इस समय तक 48 इंच बारिश हुई थी। एक इंच सामान्य बारिश ज्यादा हाे चुकी है। बारिश 30 सितंबर तक हाेती है। इस हिसाब से बारिश के अभी 26 दिन बाकी हैं। इधर माैसम विभाग ने 7 सितंबर से बारिश हाेने का अनुमान जताया है। 6 सितंबर तक हल्की बारिश हाे सकती है लेकिन तेज बारिश हाेने की संभावना कम है।
जून माह में मानसून 10 दिन पहले आया था। इसके बाद बारिश 7 इंच हाे गई थी, लेकिन जुलाई माह में बारिश ज्यादा नहीं हुई थी। बारिश मात्र 7 इंच हुई थी। जबकि 17 इंच बारिश हाेना था। इससे लग रहा था, इस बार बारिश कम है लेकिन अगस्त में मानसून के तेजी से सक्रिय हाेने और बंगाल की खाड़ी में बार-बार बने सिस्टम के कारण अगस्त माह में भारी बारिश हुई है। अगस्त माह में 35 इंच बारिश हुई है। जबकि अगस्त माह का काेटा मात्र 19 इंच काे हाेता है।
अगस्त में भारी बारिश के कारण आंकड़ा 49 इंच तक पहुंच गया है। अब सिर्फ 3 इंच बारिश की जरूरत है। जिले का काेटा 52 इंच है। माैसम विभाग के वैज्ञानिक अजय शुक्ला के अनुसार अभी बारिश सितंबर महीने में हाेगी। यह जरूर है कि अगस्त जैसी बारिश नहीं हाेगी लेकिन रुक-रुक कर बारिश हाेगी। अब फिर सोमवार से बारिश का अनुमान है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/normal-rainfall-received-about-1-inch-more-than-last-year-the-district-has-so-far-grown-49-inches-this-year-127683612.html
No comments:
Post a Comment