Tuesday, August 11, 2020

स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर कलेक्टोरेट में करेंगे झंडावंदन

काेरोना वायरस के कारण स्वतंत्रता दिवस समारोह सीमित संख्या में शासकीय संस्थानों में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान किसी भी बड़े स्तर के आयोजन को जिला प्रशासन ने प्रतिबंधित किया है। कलेक्टोरेट में कलेक्टर सहित सभी शासकीय संस्थानों में संस्था प्रमुख झंडावंदन करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देश अनुसार राज्य-स्तर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह 9 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम भोपाल में ध्वजारोहण के साथ जनता को संबोधित करेंगे। इस संबोधन का सीधा प्रसारण किया जाएगा। आयोजन के संबंध में सोमवार को कलेक्ट्रोरेट सभाकक्ष में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में बैठक हुई। बैठक में कलेक्टर अनय द्विवेदी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय पर्व गरिमापूर्ण तरीके से मनाया जाए। शासकीय कार्यालय भवनों पर रात्रि के समय रोशनी की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा शासन के निर्देश अनुसार सुबह 8 बजे सभी कार्यालयों में ध्वजारोहण संबंधी कार्यक्रम आयोजित कर लिया जाए ताकि सीएम के जनता के नाम संबोधन एवं कार्यक्रम को देखा व सुना जा सके। बैठक में संयुक्त कलेक्टर अशोक जाधव ने बताया जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी जाएगी। कलेक्टर सभाकक्ष में मुख्यमंत्री के संबोधन के सीधे प्रसारण को सुनने की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा इस वर्ष कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि स्वतंत्रता दिवस पर जिला एवं जनपद स्तर पर कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाए। कार्यक्रम में जन-सामान्य एवं स्कूली बच्चों को शामिल न किया जाए। कार्यक्रम स्थल पर हैंड सेनेटाइजर, मास्क एवं सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखना होगा। बैठक में एडीएम नंदा भलावे कुशरे, जिला पंचायत सीईओ रौशन कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/on-independence-day-collector-will-flag-off-at-the-collectorate-127610362.html

No comments:

Post a Comment