अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम का जश्न विदिशा शहर में भी जमकर मनाया गया। इसमें शहर के बाढ़ वाले गणेश मंदिर, बालाजी मंदिर, चरणतीर्थ मंदिर से लेकर घर-घर में श्रीराम की विशेष पूजा और अर्चना के साथ राम दरबार सजाए गए। मंदिरों में विशेष तैयारियां की गईं। जिलेभर में श्री राम के स्वागत में लोग रंग गुलाल उड़ाते और आतिशबाजी करते हुए ढोल-नगाड़ों पर नृत्य कर झूमते नजर आए।
शहर के बाढ़ वाले गणेश मंदिर में सुबह से ही भव्य आयोजन शुरू हुआ जिसमें सुंदरकांड पाठ भजन-कीर्तन और भगवान गणेश की विशेष पूजा अर्चना की गई। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश टंडन का कहना था कि देश के करोड़ों लोगों का सपना आज पूरा हो गया। राम मंदिर के निर्माण के दौरान बाढ़ वाले गणेश मंदिर में आयोजन के समय कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। यहां आतिशबाजी की गई और भक्ति संगीत पर कार्यकर्ता झूमते नाचते नजर आए। हिंदू जागरण मंच ने भगवान श्रीराम के पोस्टर शहर में बांटे। वहीं स्वदेशी जागरण मंच ने सुंदरकांड का पाठ किया। घर-घर अयोध्या अभियान के तहत शहर के सैकड़ों घरों में दोपहर में भगवान की आरती की गई। शाम को यादव समाज ने श्रीरामलीला तिराहे पर स्थित श्रीराधाकृष्ण मंदिर में दीप जलाए। बरईपुरा हनुमान मंदिर पर विधायक शशांक भार्गव और कार्यकर्ताओं ने महाआरती का आयोजन किया।
संस्कार भारती की सदस्यों ने बनाई रंगोली
विदिशा संस्कार भारती द्वारा राम मंदिर के निर्माण पर खुशी जाहिर करते हुए अपने अपने घरों में रंगोली बनाकर सभी ने दीप जलाकर खुशियां मनाई। संस्था के अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि अपील पर कई घरों में दीप जलाए गए। इस अवसर पर बबीता भार्गव, रागिनी मिश्रा, गार्गी कल्हेरकर, ममता सक्सेना, चंद्रकला चतुर्वेदी, उमा चतुर्वेदी सहित कई कार्यकर्ताओं ने मनमोहक रंगोली बनाई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/vidisha/news/mangalgat-from-homes-to-temples-colors-and-gulal-waved-to-welcome-shriram-127589866.html
No comments:
Post a Comment