Saturday, August 29, 2020

अवैध उत्खनन के मामले में सामने आया जय महाकाल एसोसिएट्स का नाम

उत्खनन पर प्रतिबंध के बावजूद उगली थाना क्षेत्र के नसीपुर गांव के समीप धनई नदी से 534 घनमीटर रेत का खनन करने तथा उसे अवैध रूप से भंडारित कर रखने के मामले से अब पर्दा उठने लगा है। व्यापक पैमाने पर रेत का अवैध खनन ठेका कंपनी जय महाकाल एसोसिएट्स द्वारा कराए जाने की बात शनिवर को सामने आई है। यह खुलासा नसीपुर के सरपंच रमेश प्रसाद देशमुख द्वारा कलेक्टर को भेजे गए पत्र से हुआ हे। ग्राम पंचायत के सरपंच के नाते अधिकृत तौर पर उन्होंने 28 अगस्त को कलेक्टर डॉ. राहुल हरिदास फटिंग को पत्र लिखते हुए जय महाकाल एसोसिएट्स पर रेत के अवैध खनन के मामले में प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। श्री देशमुख ने रेत ठेका कंपनी के लोगों द्वारा उन पर दबाव बनाने व धमकाने का आरोप भी लगाया है। यहां बता दें कि खनिज, राजस्व, व पुलिस महकमे की संयुक्त टीम ने बुधवार को नसीपुर में छापामार कार्रवाई करते हुए 178 ट्रॉली (534 घनमीटर) रेत जब्त की थी।

खनिज महकमे की नींद उड़ी
अज्ञात के नाम प्रकरण दर्ज कर मामले को ठंउे बस्ते में डाल चुके खनिज महकमे की नींद सरपंच के पत्र के बाद उड़ गई है। नसीपुर के सरपंच व सचिव के इस कथन के बाद कि खनिज अमले ने उनके द्वारा बार-बार रेत के अवैध खनन व परिवहन में लगे ट्रैक्टर चालकों/मालिकों के नाम बताए जाने के बाद भी न तो किसी को बुलाया और न ही बयान लिए। सरपंच ने इस मामले में जिन लोगों के नाम लिए हैं उनमें बागडोंगरी निवासी गडलू साहू, रमेश साहू, दिनेश चौधरी, सेम्पू देशमुख, राजू पंचेश्वर, दिलीप कुम्हारे, नसीपुर निवासी लोकेश बाटेश्वर, दुर्गा प्रसाद, ग्राम बकोड़ा निवासी सुनील तथा ग्राम दुरेंदा निवासी चिंतमन सार्वे शामिल हैं। सरपंच सरपंच देशमुख ने कहा कि यदि प्रशासन इन लोगों से पूछताछ मात्र कर ले तो बागडोंगरी-देवगांव व नसीपुर खदान के पास धनई नदी से किए गए रेत के अवैध खनन का पूरा सच सामने आ जाएगा।

अभी भी जता रहे अनभिज्ञता
नसीपुर सरपंच द्वारा कलेक्टर को लिखा गया पत्र जो संदेह पैदा कर रहा है उससे खनिज विभाग बहुत पहले से वाकिफ है, और महकमा रेत के अवैध खनन, भंडारण व परिवहन से जुड़ा सच भली-भांति जानता है। प्रमाण छापामार कार्रवाई के दो दिन पहले सोमवार को माइनिंग इंस्पेक्टर शिवपाल चौधरी नसीपुर में ही मौजूद थे और उनके सामने ही रेत का खेल बेखौफ चल रहा था। बावजूद इसके खनिज अधिकारी अनभिज्ञता जताती रहीं और सरपंच के पत्र को लेकर भी उन्होंने अनभिाता ही जताई। खनिज अधिकारी आशालता वैद्य ने कहा कि कलेक्टर से शिकायत किए जाने की जानकारी फिलहाल उन्हें नहीं है। यदि कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया जाएगा तो नियमानुसार आगामी कदम उठाए जाएंगे। उधर आरोपों की जद में आई जय महाकाल एसोसिएट्स के कर्ताधर्ता संतोष पंजवानी (नानू) का कहना रहा कि हमारे पास स्वीकृत रेत खदानें हैं। हमें अवैध उत्खनन करने की आवश्यकता ही नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि जिले भर में रेत चोरों द्वारा अवैध उत्खनन किया जा रहा है, जिसकी शिकायत की जा रही है लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Name of Jai Mahakal Associates surfaced in illegal mining case


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/name-of-jai-mahakal-associates-surfaced-in-illegal-mining-case-127667107.html

No comments:

Post a Comment