युवक पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इस कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। नतीजा- दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया और तलाक की अर्जी दे दी। डेढ़ साल से दोनों अलग रह रहे थे। इस दंपति के रिश्ते को जोड़ने के लिए महिला थाने के परामर्श केंद्र में काउंसिलिंग चल रही थी। लॉकडाउन में पति दिल्ली से ग्वालियर आ गया। दोनों साथ रहने लगे और एक दूसरे के बिना जीवन में क्या-क्या परेशानी होती हैं, उसे समझा। नतीजा-दोनों के बीच जो झगड़ा था, वो खत्म हो गया और अब दोनों ने तलाक न लेकर साथ रहने का फैसला किया है। दोनों ने परामर्श केंद्र पहुंचकर साथ रहने के लिए सहमति दी है।
महिला थाना प्रभारी शैलजा गुप्ता ने बताया कि लश्कर निवासी पुष्पा (परिवर्तित नाम) का विवाह सिटी सेंटर निवासी सुरेश (परिवर्तित नाम) से हुआ था। सुरेश दिल्ली में नौकरी करता था। इस कारण ग्वालियर में पत्नी अकेली रहती थी। एेसे में वह मायके चली जाती थी, लेकिन सुरेश पत्नी पर शक करता था। दोनों के बीच झगड़े की यही वजह थी। इसके चलते दोनों अलग रहने लगे और नौबत तलाक तक आ गई। दाेनाें की जनवरी से काउंसिलिंग चल रही थी, लेकिन दाेनाें काउंसिलिंग के दाैरान भी झगड़ने लगते थे। लॉकडाउन हाेने पर सुरेश ग्वालियर आ गया। यहां दोनों की बातचीत शुरू हुई और फिर दोनों साथ रहने लगे। धीरे-धीरे दोनों के बीच गलतफहमी दूर हुई और अब इन लोगों ने साथ रहने का फैसला कर लिया है। दोनों परामर्श केंद्र पहुंचे और काउंसलर महेंद्र शुक्ला को धन्यवाद दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/couple-away-from-each-other-in-lockdown-will-not-divorce-anymore-127606757.html
No comments:
Post a Comment